Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता
दौसा । लालसोट शहर की पीएम श्री- अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में विद्यार्थियों में से बाल संसद हेतु निर्वाचित सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग करते हुए प्रधानमंत्री का चुनाव किया जिसमें प्रधानमंत्री पद के लिए गौरव शर्मा चुने गए एवं प्रतिपक्ष नेता सावन सैनी का चुने गये।
विद्यालय की बाल संसद के प्रधानमंत्री एवं सभी निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह तथा बाल संसद की प्रथम बैठक का भी आयोजन किया गया ,इस अवसर पर लालसोट ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीला मीना ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलवाई तथा उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजना से विद्यालय में विद्यार्थियों के द्वारा विद्यालय विकास में तथा अनुशासन में भागीदारी बनी रहेगी, विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ द्वितीय बिहारी लाल वर्मा ने बाल संसद की कार्यवाही को सराहनीय कदम बताया है ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मदनलाल पारीक ने बाल संसद में प्रतिपक्ष के द्वारा विद्यालय के विकास ,अनुशासन एवं स्वच्छ पर्यावरण हेतु दिए गए सुझावों को अमल में लाने हेतु आश्वस्त किया।
इस अवसर पर गिर्राज प्रसाद मीना, मोहन उपाध्याय, अरविंद मीना, बाबूलाल शर्मा ,नवीन फुलवरिया, रामलाल मीना, संजय तिवारी, राजू लाल मीना, प्रकाश चंद बैरवा, रमेश चंद सैनी, संजू गुप्ता ,निर्मला गुप्ता, ज्योति कुमावत ,दीपशिखा शर्मा, ममता मीना, छवि पारीक ,मनप्रीत मीना आदि मौजूद रहे ,संचालन हनुमान प्रसाद शर्मा ने किया।



