Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता
दौसा। उपखंड क्षेत्र लालसोट के विधायक रामविलास मीणा डूंगरपुर ने ग्राम पंचायत दौलतपुरा एवं झापंदा कला में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। लालसोट विधायक ने ग्राम पंचायत दौलतपुरा में स्वर्गीय सेठ हजारीलाल बिलाला जैन की 16वीं पुण्यतिथि पर आयोजित निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का शुभारंभ किया एवं जांच के लिए आए गणमान्य जनों का हाल-चाल जाना। वहीं विधायक रामविलास मीणा ने झापंदा कला में जेपी सिटी क्रिकेट प्रीमियम लीग का शुभारंभ किया एवं खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से संवाद कर खेल भावना से जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया।



