त्योहारी सीजन मिलावट की आहट पर प्रतापगढ़ जिले में छापेमार कार्यवाही शुरू

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ TARU SINGH 

सीएमएचओ ने एफएसओ की टीम गठित कर कार्यवाही के दिए आदेश

प्रतापगढ़। दिवाली पर मिठाई के साथ.साथ नमकीन की मिलावट भी निशाने पर है। मिलावटी के साथ ही मियाद पूरी कर चुकी खाद्य पदार्थ भी बिकती मिली तो कार्रवाई होगी। इसके लिए खाद्य विभाग विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गुरूवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीवराज ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया।
डॉ मीणा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा त्योहारी सीजन में मिलावट और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए सैंपलिक और निरीक्षण के आदेश जारी किए है। इसी के साथ गुरूवार शहर के दूध के प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को शहर के गोपालगंज स्थित जाट दूध डेयरी से पनीर की मौके पर जांच की गई। हालांकि प्रथम दृष्टया में पनीर में मिलावट की पुष्टि नहीं हुई, किंतु लेबोरेटरी में अन्य जांचों के लिए सैंपल लेकर भिजवाया गया है। इसी प्रकार प्रगति नगर स्थित पंडित दूध आपूर्ति से पनीर की जांच की गई।
निरीक्षण के क्रम में वाटर वर्क्स रोड स्थित बत्रा ट्रेडर्स पर औचक निरीक्षण किया गया। यहां निरीक्षण के दौरान विभिन्न ब्रांड के घी के नमूनों और उनकी एक्सपायरी तिथि की जांच की गई। जबकि घी में मिलावट की जांच के लिए जांच हेतू नमूने भरे गए।
सीएमएचओ ने कहा कि त्योहारी सीजन में काफी मात्रा में बाहरी प्रदेशों से नकली मावा और घी की आपूर्ति होने की सूचना दी जा रही है, इसी क्रम में लगातार प्रतिष्ठानों और गोदामों पर छापा मार कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि दूध, घी तेल, मावा मिश्री के साथ मसालों और अन्य खाद्य पदार्थों में यदि मिलावट की सूचना दे। सूचना सहीं होने पर राज्य सरकार द्वारा सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने के साथ ही उसे सरकार द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी के साथ उन्होंने बिना खाद्य लाइसेंस के खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने और लाइसेंस जारी करवाने की भी अपील की है।

डॉ जीवराज मीणा
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रतापगढ़।

Recent Posts