घटना को लेकर मेवाड़ा कलाल चौधरी समाज में विरोध उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन की सख्त कार्यवाही की मांग
Voice of Pratapgarh News ✍️ एजाज अहमद
प्रतापगढ़। जिले के धरियावद क्षेत्र के प्रतापगढ़ रोड नागलिया मोड़ पर कल मंगलवार दोपहर के समय नारायण लाल पिता अमर चौधरी की दुकान पर अज्ञात युवकों ने सिगरेट मांगी इस पर दुकानदार द्वारा सिगरेट के पैसे मांगने पर आग बबूला होकर गाली गलौज की व दुकानदार के साथ मारपीट करने लगे बीच बचाव में आई दुकानदार की पत्नी के साथ भी धक्का मुक्की की उक्त मारपीट को लेकर नारायण लाल चौधरी ने धरियावद थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया । इस घटना को लेकर मेवाड़ा कलाल चौधरी समाज ने विरोध किया व अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही को लेकर आज उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया।



