विप्र फाउंडेशन निर्झरना का स्नेह मिलन हुआ आयोजित

 

Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता

दौसा/ग्रामीण। विप्र फाउंडेशन निर्झरना का दीपावली स्नेह मिलन समारोह श्यामपुरा बालाजी मंदिर परिसर में शनिवार को आयोजित हुआ। फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष अतुल कुमार शर्मा ने बताया की ब्राह्मण समाज व विप्र फाउंडेशन निर्झरना द्वारा स्नेह मिलन के माध्यम से वसुधैव कुटुंबकम्, भाईचारा,सौहार्दता,वैमनस्यता का परित्याग व समरसता की भावना बढ़ाना है। गौवर्धन के दिन एक दूसरे से रामा श्यामा व राम रामी स्नेह मिलन का मुख्य हिस्सा है। जो बंधु अन्यत्र प्रदेश अथवा राज्य में रहते है वो भी इस दीपोत्सव के समय अपने परिजनों से मिलने को लालायित रहते है उसी कड़ी में अपनो से अपनी बात करने व सामाजिक उन्नयन,संरक्षण,संवर्धन हेतु स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन व राम रक्षा स्त्रोत के साथ स्नेह मिलन की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में सभी को यथा योग्य ढोक,प्रणाम व आशीर्वाद निवेदित किया गया । भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु वेदों की ओर लौटना, वेदों का अभ्यास, पांडित्य कर्म, संस्कारो का रोपण, संस्कार युक्त पारिवारिक वातावरण, रोजरारोन्मुखी शिक्षा, व्यस्त जीवन शैली, सृजनात्मकता का विकास, सोशल मीडिया से दूरी , व्यायाम व भ्रातृत्व का विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। कार्यक्रम में महेश दाधीच अजबपुरा, राकेश शर्मा श्यामपुरा,कमल प्रकाश शर्मा श्यामपुरा, प्रदीप जोशी श्यामपुरा,आशीष शर्मा श्यामपुरा, मुकेश शर्मा गोकुलपुरा, अनिल त्रिवेदी दौलतपुरा सहित तहसील के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Recent Posts