Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता
दौसा। विधानसभा उप चुनाव में मतदान दिवस बुधवार 13 नवम्बर को मतदाताओं ने शांतिपूर्ण मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागेदारी निभाई। दौसा विधान सभा क्षेत्र में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्थाए की गई थी।
जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि दौसा विधानसभा उपचुनाव में कुल 62.30 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि प्रातः 9 बजे तक 8.72 प्रतिशत, 11 बजे तक 20.43 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 32.17 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 44.38 प्रतिशत एवं सांय 5 बजे तक 55.63 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि राजपुरा (बूथ नं. 52) में सबसे ज्यादा मतदान 87.41 प्रतिशत एवं सबसे कम मतदान बीगावास ( बूथ नं. 158) में 1.87 प्रतिशत हुआ।



