एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन 346 युवाओं को रोजगार के प्रारंभिक अवसर प्रदान किए

 

Voice of Pratapgarh News रिपोर्टर ✍️ पंडित मुकेश कुमार 

चित्तौड़गढ़। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 21 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर ग्रामीण हाट बाजार, कीर खेडा में आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 523 आशार्थियों ने भाग लिया। जिसमें से कुल 346 आशार्थियों को रोजगार का प्रारंभिक अवसर प्रदान किया गया। जिसमें 51 प्रशिक्षण एवं 27 आशार्थियों को स्वरोजगार हेतु चयनित किया गया।

जिला रोजगार अधिकारी राहुल देव सिंह ने बताया कि शिविर में 18 नियोजकों ने भाग लिया। इनके द्वारा उपस्थित आशार्थियों का मौके पर ही साक्षात्कार लेकर सुरक्षा प्रहरी, रिलेशनशिप मैनेजर, फील्ड ऑफीसर, सुपरवाईजर, ऑपरेटर, आईटीआई तकनीशियन, फाइनेंस, कृषि, ऑटोमोबाइल, बीमा सलाहकार इत्यादि के पद पर रोजगार के प्रारंभिक अवसर प्रदान किए गए।

उन्होंने कहा कि शिविर में राजकीय आईटीआई, राजस्थान कौशल एवं आजीविका मिशन के प्रतिनिधि ने भाग लेकर रोजगारपरक कॉर्सेज करने के लिए बेरोजगारों को जागरूक किया। जिससे प्रशिक्षणोपरान्त युवाओं को अधिकतम रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। आगे भी इस क्रम में रोजगार सहायता शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिकतम बेरोजगार युवाओं को लाभान्वित किया जा सके।

इस अवसर पर स्वरोजगार के क्षेत्र में बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान एवं जिला उद्योग केन्द्र द्वारा स्वरोजगार पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक बेरोजगारों को इसका लाभ अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर नगर परिषद के जिला परियोजना अधिकारी , जिला उद्योग केन्द्र के सागर सेठ, रूप सिंह झाला, मुकेश सिंह एवं रोजगार कार्यालय के राजेन्द्र उपाध्याय, श्यामलाल कुम्हार, सन्तोष कुमार शर्मा, सुमन गोस्वामी सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Recent Posts