Voice of pratapgarh news ✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता
दौसा। लालसोट में राहुवास तहसील क्षेत्र के नवीन ग्राम पंचायत भवन ढोलावास का 4 दिसंबर बुधवार को उद्घाटन समारोह आयोजित होगा।
भाजपा मीडिया प्रभारी मोतीलाल शाहजहांनपुरा एवं सरपंच प्रतिनिधि बाबु लाल मीणा ने बताया कि नवीन पंचायत भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि लालसोट विधायक रामबिलास डूंगरपुर होंगे । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य नारायण मीणा, जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, पंचायत समिति सदस्य मनीषा देवी, अध्यक्षता स्थानीय सरपंच छनमन मीणा एवं उप सरपंच हरिराम मीणा होंगे।
सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल मीणा ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य एवं विशाल बनाने के लिए पीपली ,पातलवास, कोलीवाड़ा रोड़ से पंचायत भवन तक जगह जगह स्वागत द्वार के साथ पुष्प वर्षा की जायेगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समस्त ग्राम पंचायत वासियों सहित रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति व लालसोट पंचायत समिति क्षेत्र के सभी सरपंच व जनप्रतिनिधियों सहित अन्य कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।



