महिला अधिकारिता विभाग द्वारा पुलिस थाने में आयोजित की कार्यशाला

 

Voice of pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता रिपोर्टर

दौसा। लालसोट उपखंड मुख्यालय पर सक्षम लालसोट अभियान के तहत बुधवार को आयोजित कार्यशाला में महिलाओं को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से जुड़ी जानकारी दी गई।
इस कार्यशाला में महिला अधिकारिता विभाग दोसा पर्यवेक्षक रेखा कसाना, ब्लॉक रामगढ़ पचवारा सुपरवाइजर सुमन गुर्जर ने हिस्सा लिया ।
महिला सुरक्षा सलाह केंद्र लालसोट की काउन्सलर एडवोकेट रजनी गुप्ता ने निशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह रोकथाम अभियान, बाल विवाह मुक्त भारत, बाल तस्करी, पोक्सो एक्ट, पीड़ित प्रतिकर स्कीम वगैरह के बारे में जानकारी दी। महिला सुरक्षा सलाह केंद्र से सुषमा चौधरी ने बताया कि पुलिस थाना लालसोट में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें महिला अधिकारिता विभाग दौसा की सुपरवाइजर रेखा कसाना एवं पचवारा ब्लॉक सुपरवाइजर सुमन गुर्जर लालसोट ब्लॉक के महिला सुरक्षा सलाह केंद्र काउन्सलर एडवोकेट रजनी गुप्ता द्वारा महिला अधिकारिता विभाग की योजनाओ की जानकारी के साथ साथ घरेलू हिंसा, महिलाओं का संरक्षण, बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं का निवारण अधिनियम आदि की जानकारीयॉं दी गई।
कार्यशाला में समस्त महिला साथी, कार्यकर्ता बालिकाएं व अन्य महिलाए उपस्थित रही।

Recent Posts