Voice of Pratapgarh News✍???? रिपोर्टर महावीर चन्द्र
सिरोही। माउंट आबू में रविवार को पुस्तकालय भवन में जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष केके मिश्रा , जिलाध्यक्ष गोविंद कटारिया व पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश थिंगर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । बैठक में सर्वसहमति से उमेद सिंह राठौर को नगर अध्यक्ष व प्रशांत श्रोत्रीय को महासचिव चुना गया । वहीं रविवार को ही जार के प्रदेश अध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल ने कार्यालय आदेश जारी कर नियुक्ति को प्रमाणित करते हुए बधाई दी । बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मिश्रा ने आबू में जल्द आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन में सक्रीय भूमिका निभाने सहित कार्यकारिणी का विस्तार करने के निर्देश दिए । बैठक में शहर के गणमान्य नागरिकों व खेलप्रेमियों ने भी शिरकत की व खेल मैदान पोलो ग्राउंड में वर्षपर्यंत सशुल्क पार्किंग शुरू किए जाने का विरोध करते हुए कार्यवाही करने का निर्णय लिया । बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रशांत श्रोत्रीय , संजय सिंघल व खुशवंत राज को महामंत्री , दीपक त्रिपाठी , हरीश पांचाल को उपाध्यक्ष ,अभिषेक थिंगर , किशन दइया को कोषाध्यक्ष ,
स्वीटी सिंघल , बीके सुशील को मंत्री , सुनील आचार्य , अनिल एरन , टेकचंद भंभाणी को संरक्षक नियुक्त किया गया । प्रदेश प्रतिनिधि हेतु सुरेश थिंगर व बीके अवतार का नाम प्रेषित किया गया।



