Voice of pratapgarh News ✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता
दौसा। लालसोट में बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तालेडा-जमात में सत्र 2024-25 की कक्षा 9 की छात्राओं को राज्य सरकार की बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत निःशुल्क साईकिले वितरित की गई।
प्रधानाचार्य उषा शर्मा ने बताया कि साईकिल वितरण में विद्यालय की कक्षा 9 की 40 छात्राओं को साईकिले वितरित की गई।
इस दौरान नगर परिषद लालसोट की उपाध्यक्ष संतोष स्वामी, पूर्व पार्षद शानू शर्मा, लकड़ी चिराई व्यवसाय संघ के अध्यक्ष जगदीश स्वामी, उमाशंकर शर्मा,मीरा मीणा, मुकेश कुमार गुप्ता, राजेन्द्र जांगिड,आशीष खंडेलवाल, पवन कुमार जांगिड़,महेन्द्र कुमार सैनी ,अजय मीणा समेत अन्य उपस्थित रहे।



