कड़ाके की ठंड और मावठ से बचाने के लिए जनसहयोग से राशि एकत्रित कर तैयार कर दी खलकाई माता गौशाला

 

Voice of pratapgarh News ✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता

दौसा। लालसोट में राहुवास तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोलावास के ग्राम शाहजहांनपुरा में पिछले पांच-छह सालों से अस्थाई गौशाला संचालित की जा रही थी जिसमें छाया पानी की सुव्यवस्थित कोई भी व्यवस्था नहीं होने से सर्दियों के दिनों में हाड़ कंपाने वाली ठंड और मावठ में मवेशी खुलें आसमान में रहते थे जिससे कई बार सर्दी से मवेशियों की मौत भी हो गई थी। भाजपा मीडिया प्रभारी मोतीलाल शाहजहांनपुरा ने बताया कि शाहजहांनपुरा के रामपुरा रोड़ पर चारागाह भूमि में पिछले पांच-छह सालों से फसलों को आवारा पशुओं से बचाने और गो संरक्षण के चलते गांव के ही लोगों ने राशि एकत्रित कर खलकाई माता गौशाला का निर्माण किया गया है। पहले तारबंदी करके उसमें अस्थाई गौशाला का निर्माण किया गया था। चारे पानी की व्यवस्था भी जनसहयोग से करते आ रहे थे। मवेशीयों को सर्दी से बचाने के लिए अब करीबन 1 लाख 50 हजार रूपये की राशि आसपास के गांवों और मुख्य गांव के लोगों ने एकत्रित कर टीन सैंड और चारा पानी की सुव्यवस्थित व्यवस्था की है ।
अब मावड हो या कड़ाके की ठंड मवेशियों को खुलें आसमान तले नहीं रहना पड़ेगा गायों का संरक्षण करना पहला उद्देश्य है। मोतीलाल ने यह भी बताया कि गोशाला के सम्बंध में स्थानीय विधायक से मिलकर उनसे मांग करेंगे कि सरकार की और से गो संरक्षण हेतु हर पंचायत मुख्यालय पर गो अभ्यारण्य खोलने की योजना बनाई जाए। गो अभ्यारण्य के तहत खलकाई माता गौशाला का रजिस्ट्रेशन करवाया जायें और सरकार की ओर से मिलने वाली अनुदान राशि का लाभ मिले।

Recent Posts