राजस्थान की भजनलाल सरकार लोकसभा क्षेत्र बांसवाड़ा डूंगरपुर की सांसद सीट हारने का जनता से ले रही हैं बदला।
Voice of Pratapgarh News ✍️ TARU SINGH
प्रतापगढ़। भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश निनामा ने बांसवाड़ा को संभाग के रूप में यथावत रखने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र। रमेश निनामा ने बताया कि हमको 28 दिसंबर को मीडिया में प्रसारित खबरों से जानकारी मिली की भजन लाल सरकार दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में नवगठित एकमात्र बांसवाड़ा संभाग की शक्तियों को खत्म कर पुनः उदयपुर संभाग में रखना चाहती हैं।
दक्षिणी राजस्थान का आदिवासी बहुल बांसवाडा संभाग आम जनता के लिए अति उत्तम था जिसको भजनलाल सरकार ने खत्म करने का निर्णय लिया जो सही नहीं है एवं आम जनता में राजस्थान की भाजपा सरकार से नाराजगी एवं रोष व्याप्त हो गया है।
निनामा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि बांसवाड़ा को पुनः संभाग के रूप में रहने दिया जाए एवं संभाग की शक्तियों को खत्म नहीं किया जाए।
संभाग स्तरीय कार्यों के लिए उदयपुर आने और जाने में बहुत ही समय एवं आर्थिक नुकसान होता है जिसकी भजनलाल सरकार को कोई चिंता नहीं है।



