खंडेलवाल समाज द्वारा किया विभिन्न खेलो का आयोजन

 

Voice of pratapgarh News ✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता
दौसा। बसंत पंचमी महोत्सव में दूसरे दिन खंडेलवाल युवा एवं महिला संघ लालसोट के तत्वाधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें समाज की महिला एवं बच्चों ने हिस्सा लिया।
सांस्कृतिक मंत्री लखन पाटोदिया ने बताया कि म्यूजिकल चेयर ने 6 से 10 वर्ष के वर्ग में अनिका खंडेलवाल विजेता तथा 11 से 15 वर्ष में अक्ष खंडेलवाल विजय रहे व महिलाओं में नीतू गुप्ता विजय रही , नींबू चम्मच दौड़ में 6 से 10 वर्ष के ग्रुप में आरवी खंडेलवाल विजेता और अनिका खंडेलवाल उपविजेता रही, 11 से 15 वर्ष ग्रुप में नामिश खंडेलवाल व आरव बढ़ाया संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे, पोस्टर बिंदी में अर्चना खंडेलवाल विजेता एवं नीलू ठाकुरिया उपविजेता रही, बलून फोड़ों प्रतियोगिताओं में सिद्धांत खंडेलवाल व टियाना चौधरी प्रथम रहे साथ ही महिलाओं में संगीता बटवाड़ा प्रथम रही, फ्रॉग दौड़ में अनिका बढ़ाया विजेता रही। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्षा वंदना सेठी द्वारा किया गया। इस दौरान युवा संघ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश माणक बोहरा, महामंत्री पंकज बढ़ाया, सविता रावत, एडवोकेट रजनी रावत, बीना चौधरी, सुषमा चौधरी, गायत्री बढ़ाया, शीला आमेंरिया, अर्चना खंडेलवाल, ममता बढ़ाया, उर्मिला अटोलिया, नीलू ठाकुरिया, नीलम कायथवल, सुनीता बढ़ाया उपस्थित रही।

Recent Posts