पी.एमश्री अशोक शर्मा रा. उ.मा.विद्यालय में वार्षिकोत्सव, भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

 

Voice of pratapgarh News ✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता

दौसा। पी.एम श्री अशोक शर्मा रा.उ.मा.वि. लालसोट में वार्षिकोत्सव, भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पिंकी चतुर्वेदी सभापति नगर परिषद लालसोट व अध्यक्षता शीला मीना मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लालसोर ने की।
अतिथि अन्जना त्यागी पूर्व एडीपीसी दौसा, सोनू बिनोरी, अमित शर्मा एडवोकेट व उद्योगपति एवं समाजसेवी मनमोहन शर्मा, भामाशाह पुरुषोत्तम जोशी ने विशिष्ट अतिथि पद को सुशोभित किया। प्रधानाचार्य मदन लाल पारीक ने सभी का स्वागत किया तथा विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में आगन्तुक अतिथियों को अवगत कराया। साथ ही सबसे पुराने विद्यालय के वैभव को कायम रखने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर पिंकी चतुर्वेदी सभापति ने विधार्थियो को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया व सम्पूर्ण विद्‌यालय भवन की पुताई कराने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि अमित कुमार शर्मा एडवोकेट ने 51000/-, विशिष्ट अतिथि सुभाष भिवाल उद्योगपति एवं समाजसेवी ने 51000/-, विशिष्ट अतिथि मनमोहन शमी उद्योगपति ने 31000/- तथा सोनू बिनोरी ने 15000 रुपये के आर्थिक सहयोग की घोषणा की।

इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये । प्रतिभावान छात्र छात्राओ, श्रेष्ठ शिक्षको व भामाशाहों को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विधालय का समस्त स्टाफ, प्रधानाचार्य तालेडा जमात, रा. बा. उ. मा. लालसोट, व अन्य विद्याल‌यो के शिक्षक उपस्थित थे। बच्चों को भोजन कराया गया।
षार्षद लक्ष्मीनारायण भारद्वाज, प्रकाश मीना , हंसराज मीना मौजूद रहे। मंच संचालन हनु‌मान प्रसाद शर्मा ने किया।

Recent Posts