शराब ठेके के सेल्समैन पर जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शेष तीन की तलाश जारी

 

Voice of pratapgarh news ✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता

दौसा।लालसोट के श्यामपुरा में शराब ठेके पर सेल्समैन पर जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
थानाधिकारी सुनील टांक ने बताया कि 27 जनवरी को श्यामपुरा के शराब ठेके पर उधार में शराब नहीं मिलने से नाराज कुछ युवकों द्वारा सेल्समैन पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में गंभीर घायल सेल्समैन का वर्तमान में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थूनिधिराजपुरा के 22 वर्षीय रामविलास उर्फ बल्ली मीणा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार शाम करीब 4 बजे जानकारी दी।

Recent Posts