जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक ने जमीन पर बैठकर सुनी जनसमस्याएं

 

Voice of pratapgarh News ✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता

दौसा। लालसोट विधायक के डूंगरपुर स्थित आवास पर रविवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें लालसोट विधायक रामबिलास मीना ने जमीन पर बैठकर लोगों की जनसमस्याएं सुनी। विधायक ने अधिकांश समस्याओं का दूरभाष पर संबंधित विभाग के अधिकारीयों को निर्देश देकर समाधान करवाया।
इस दौरान विधायक रामबिलास मीना ने कहा कि लालसोट की जनता उनके लिए भगवान स्वरूप है और उन्हीं के कारण वे विधानसभा में क्षेत्र की आवाज उठा पा रहे हैं। उन्होने पात्र लोगों से खाद्य सुरक्षा योजना मेंं आवेदन कर योजना का लाभ लेने की अपील की।

Recent Posts