लालसोट थाना पुलिस ने चोरी के मामले में चार आरोपीयों को चोरी के समान सहित किया गिरफ्तार

 

Voice of pratapgarh News ✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता

दौसा। लालसोट थाना पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुए चोरी के मामले में चार आरोपीयों को गिरफ्तार किया है।
लालसोट थानाधिकारी किशन मीना ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय डिडवाना में चोरी की मामले में पुलिस ने टीम गठित कर कार्यवाही करते हुए तकनिकी सहायता व कडी मेहनत से चार आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी लोकेश मेहरा पुत्र राजेन्द्र मेहरा जाति बैरवा, उम्र 19 साल, निवासी खोहरा पाडा लालसोट, विकाश सैनी पुत्र मुरारीलाल, उम्र 21 साल, निवासी डिगो, शंकर लाल पुत्र गोपाल लाल बैरवा, उम्र 21 साल, निवासी लालपुरा, विरेन्द्र कुमार पुत्र रमेश चंद बैरवा, उम्र 20 साल, निवासी श्रीमा, थाना लालसोट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 4 प्रिंटर, 7 गैस सिलेण्डर, एक इन्वर्टर, एक सोलर इन्वर्टर, चार बैटरा, तीन कम्प्यूटर सेट, एक लोहे की दानपेटी खुली हुई और घटना में प्रयुक्त दो बाइक भी जप्त की है।

Recent Posts