8 फरवरी को निकलेगी कलश यात्रा
Voice of pratapgarh News ✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता
दौसा । श्री खाटू श्याम सेवा समिति लालसोट के तत्वाधान में श्री श्याम मंदिर का तीन दिवसीय 18 वां पाटोत्सव का आगाज गणेश निमंत्रण के साथ हुआ।
शहर की पुरानी तहसील स्थित गणेश मंदिर में पंडित विष्णु व्यास द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर गणेश जी को निमंत्रण दिया गया।
अध्यक्ष मनीष नाटाणी ने बताया कि श्याम मंदिर के तीन दिवसीय पाटोत्सव के तहत 8 फरवरी को कलश व निशान यात्रा महाकाली मंदिर से रवाना होगी, 9 फरवरी को प्रातः 8 बजे श्याम अखंड ज्योत पाठ शुरू होंगे। जिसमें कथा का वाचन पण्डित मनीष शर्मा कोलकत्ता के द्वारा किया जाएगा। 10 फरवरी को शाम सवा 7 बजे श्याम बाबा के भजन संध्या का आयोजन श्री श्याम मंदिर परिसर पर किया जाएगा। जिसमें प्रख्यात गायक कलाकार राजू खण्डेलवाल निवाई, पुरुषोत्तम बृजवासी, लक्ष्मी राव, महेश मस्ताना, राजू बावरा, अजय शर्मा दोसा, राज राठौड़ जयपुर, अक्षिता राजपूत उज्जैन एवं म्युजिशन श्रीश्याम म्युजिकल ग्रुप लालसोट द्वारा भजनों के माध्यम से बाबा श्याम को रिझाया जाएगा।
गणेश निमंत्रण के मौके पर मनीष नाटाणी,कमलेश,बाबूलाल बूटैल्या डीडवाना, रमन शर्मा, मुकेश जोशी, अशोक पंसारी, हंसराज गुप्ता, महेश साहू, अशोक गौतम, धर्मेंद्र अग्रवाल, प्रकाश जोशी, बाबूलाल गुप्ता, रिंकू जैन,राजेश चौधरी, चिरंजी सैनी,प्रकाश जोशी, द्वारका गर्ग, चिरंजीलाल गुप्ता, ओम प्रकाश बढ़ाया, लोकेश पांचाल, कैलाश बावला, विनोद जागा, प्रकाश जोशी ,सुभाष ठाकुरिया समेत अन्य उपस्थित रहे।



