बीमा परिपक्वता व स्वत्व प्रपत्र व अन्य दस्तावेज न्यू एसआईपीएफ पोर्टल पर अतिशीग्र ऑनलाईन करें

Voice of Pratapgarh News ✍️ रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार 

चित्तौड़गढ़। कर्मचारियों की राज्य बीमा पॉलिसी 01 अप्रैल 2025 को भुगतान के लिए परिपक्व हो रही है ऐसे कर्मचारियों की बीमा परिपक्वता व स्वत्व प्रपत्र व अन्य दस्तावेज न्यू एसआईपीएफ पोर्टल पर ऑनलाईन कर राज्य बीमा विभाग को भिजवाना होगा।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक अरविंद जोशी ने बताया कि समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को जिनकी 01 अप्रैल 1965 से 31 मार्च 1966 के मध्य जन्मतिथि के अन्तर्गत आने वाले कर्मचारियों अधिकारियों को आग्रह किया है ऑनलाईन अति शीघ्र प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करे जिससे राज्य सरकार की मंशा के अनुसार संबंधित कार्मिकों का शत प्रतिशत भुगतान किया जा सके ऑनलाईन अपडेशन में किसी प्रकार की समस्या आने पर बीमा विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

Recent Posts