आतिशबाजी एवं लड्डू खिलाकर दी एक दूसरे को बधाईया
Voice of pratapgarh News ✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता
दौसा।लालसोट में बडाया धर्मशाला स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं लड्डू खिला कर बधाईया दी। विकसित भारत के कर्णधार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जनादेश से दिल्ली में बीजेपी की पूर्ण बहुमत से ऐतिहासिक जीत व सरकार के बनने के शुभ अवसर पर लालसोट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाँट कर तथा जमकर आतिशबाजी करके खुशी मनाई।
विधानसभा क्षेत्र लालसोट नगर अध्यक्ष अनिल बुर्जा व सभापति प्रतिनिधि सोनू बिनोरी के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा दौसा जिला अध्यक्ष रतन लाल सैनी सहित सभी कार्यकर्ताओं को लड्डू वितरण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस खुशी के मौके पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अनिल बुर्जा, जगदीश सैनी, हरिनारायण माठा, सत्यनारायण बोहरा, डॉक्टर रूप सिंह मीणा,भोला खान, राम मनोहर बेरवा, संजय, विनोद कोराका, पार्षद सुरेश सैनी, महेश चांदपुर, शेखर सोनी, महेश जांगिड़, मनोज भट्ट, दीपक बोहरा, मुकेश डीलर,श्यामलाल बेरवा सहित भाजपाई मौजूद रहे।



