निम्बाहेड़ा कस्बे से चोरी गए सोने के दो मंगलसूत्र व ढाई लाख से अधिक नगद राशि बरामद

नामजद तीन आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाईक जब्त।

Voice of Pratapgarh News ✍️ रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार 

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा की कच्ची बस्ती से एक सप्ताह पूर्व एक मकान से सोने के दो मंगलसूत्र व ढाई लाख से अधिक नगद राशि चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नामजद हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल व नगद राशि बरामद कर ली है, वहीं आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त की गई एक बाईक को भी जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा निवासी हिरालाल नायक अपने परिवार के साथ 03 फरवरी को सुबह बाहर जाकर पुनः दिन में आये, तभी पीछे से सुने मकान में अज्ञात बदमाशों में कमरे के अंदर घुस अलमारी को तोड़ फोड़ कर उसमें रखे सोने के दो मंगलसूत्र व नगद राशि चुरा ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की गई एवं नामजद आरोपियों की तलाश की गई।
घटना को शीघ्र ट्रेस आउट कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये, जिस पर एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर अनुसंधान अधिकारी एएसआई अम्बालाल, कानिस्टेबल रामचन्द्र व प्रमोद कुमार द्वारा आरोपियों की तलाश की गई। संदिग्ध व्यक्तियो की तलाश व आसूचना संकलन से मामले का माल सोने के मगंलसूत्र व नगद राशी की चोरी करने वाले आरोपी कच्ची बस्ती निम्बाहेडा निवासी 22 वर्षीय निजाम खां पुत्र हनीफ मोहम्मद पठान, 22 वर्षीय दिलदार खां उर्फ अटटू पुत्र सलीम खां पठान के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने से दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो सोने के मगंलसूत्र व नगद राशी कुल 2,56,800 रूपये को बरामद किये गए। पुलिस पूछताछ के बाद मामले के एक और साथी आरोपी मध्यप्रदेश के भरदावद थाना वाई.डी. नगर मन्दसौर हाल कच्ची बस्ती निम्बाहेडा निवासी 24 वर्षीय फयूम खां उर्फ कयुम पुत्र सलीम खां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को भी जब्त किया हैं। आरोपियों से चोरी के अन्य प्रकरणो के सम्बन्ध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

Recent Posts