जिला कलक्टर इस माह दो स्थानों पर करेंगे रात्रि चौपाल

20 मार्च को लेसवा और 26 मार्च को देवरी में होगी जनसुनवाई

Voice of Pratapgarh News ✍️ संवाददाता पंडित मुकेश कुमार 

चित्तौड़गढ़। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन को अधिक सशक्त एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से इस माह दो स्थानों पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में 20 मार्च गुरुवार को भदेसर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत लेसवा तथा 26 मार्च गुरुवार को चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के देवरी में रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई आयोजित होगी।

प्रभारी अधिकारी रामचंद्र खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रात्रि चौपाल में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। चौपाल के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जो सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही, जरूरतमंद लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

Recent Posts