डेढ़ किलो से अधिक अवैध अफिम के साथ एक आरोपी गिरफतार

Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार 
चित्तौड़गढ़। शुक्रवार को सदर चित्तौड़गढ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत हाइवे पर तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से एक किलो 961 ग्राम अवैध अफिम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ व अफिम तस्करी की रोकथाम हेतू जिला पुलिस को निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ निरजन प्रताप सिंह पुलिस निरीक्षक के नैतृत्व में तुलसीराम उपनिरीक्षक, हैडकानि जगदीश चन्द्र , कानि. भजन लाल, डुंगर सिंह, विनोद कुमार व पृथ्वीपाल सिंह द्वारा शुक्रवार को हाईवे रोड पर ओछडी टोल के पास, निम्बाहेडा रोड पर सघन तलाशी के दौरान एमपी के नीमच जिले के जैतपुरा थाना जीरण निवासी 30 वर्षीय विक्रम सिह नायक पुत्र रतन सिंह नायक की तलाशी में एक किलो 961 ग्राम अवैध अफिम मिली। अफिम की तस्करी करते हुवे आरोपी विक्रम सिह नायक को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुवे अवैध अफिम को जब्त किया गया। अवैध अफिम के संबंध में गिरफ्तार आरोपी विक्रम सिंह नायक से पुछताछ जारी है।

Recent Posts