पंचमुखी बालाजी मंदिर डीडवाना में दिवंगत संत परशुराम दास महाराज की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

 

अर्पित की श्रद्धांजलि
Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश कुमार गुप्ता

दौसा।लालसोट के डीडवाना स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में दिवंगत संत परशुराम दास महाराज की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सोमवार को आयोजित हुआ जिसमें क्षेत्र के साधु संतों व प्रबुद्ध जनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी हस्तियों का विसर्जन महामंडलेश्वर गंगादास महाराज द्वारा किया जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में संत अवधेश दास महाराज, संत श्याम दास, महामंडलेश्वर नरसिंह दास, हनुमान दास, बालक दास महाराज सहित नाथू पटेल, विश्वास शर्मा ,रामलाल ,प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।

Recent Posts