बाबा श्याम की अलौकिक भव्य झांकी नंगे पैर निशान लिए सैकड़ो श्याम भक्त भव्य आतिशबाजी इत्र वर्षा रहे आकर्षण का केंद्र

नई अनाज मंडी से श्री खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा एवं भजन संध्या

Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश कुमार गुप्ता

उपखंड मुख्यालय लालसोट में श्री श्याम सेवक परिवार के नेतृत्व में रविवार को खाटू श्याम की विशाल निशान यात्रा निकाली गई । विशाल निशान यात्रा मंडलेश्वर महादेव मंदिर नई अनाज मंडी से विधिवत निशान पूजन के साथ शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों में से होती हुई श्री शिव मंदिर पुरानी अनाज मण्डी में संपन्न हुई। 3 किलोमीटर की इस निशान यात्रा में श्याम भक्त विशेष परिधान पहनें एवं सिर पर रंगीला साफा बांधे वहीं महिलाएं विशेष परिधानों में हाथों में झंडा लिए मस्ती में श्याम भक्ति में झूमते चल रहे थे। भव्य निशान यात्रा में शहर की प्रसिद्ध हस्तियों ने भाग लिया। यात्रा जहां-जहां से भी गुजरी, लोगों ने नतमस्तक होकर भगवान खाटू श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा में भक्तों की तरफ से नंगे पैर बड़े-बड़े निशान हाथों में पकड़े हुए थे। इस अवसर पर श्याम भक्त रंग बिरंगी आतिशबाजी एवं पट्टाके छुड़ाते हुए निकले । श्याम बाबा के भजनों में झूमते हुए श्रद्धालु ,इत्र वर्षा, भव्य पुष्प वर्षा,आतिशबाजी एवं भगवान खाटू श्याम के जयकारों के साथ पूरा वातावरण गूंज रहा था। अलौकिक फुलो के श्रृंगार से सजे रथ पर सवार भगवान खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों में से बाहर आए। निशान यात्रा का अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग संगठनों की तरफ से पुष्प वर्षा, जलपान ,अल्पाहार ,इत्र वर्षा, रंग बिरंगी आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। यात्रा के समापन बाद विशाल भजन संध्या अमृत पान का आयोजन किया गया जिसमें बाबा श्याम की फूल बंगला झांकी सजाई गई। भजन संध्या में इमरान एंड पार्टी म्यूजिक के सुरताल के साथ प्रसिद्ध श्याम गायक कलाकार अमित नामा, गौतम शर्मा, मीनू जायसवाल, महेश मस्ताना, हीरालाल शास्त्री ने भजनों की ऐसी रसदार बहाई कि श्रद्धालु देर रात तक झूलते रहे। इस मौके पर अमित शर्मा, कमलेश शर्मा, मनीष नाटाणी, मनीष साहू, हंसराज गुप्ता, अशोक गौतम, अशोक चौधरी, हंसराज सैनी, प्रकाश सैनी, भगवान जोशी, प्रकाश सैनी, गिर्राज सैनी कंडला , पदम फडकल्या, महेश जांगिड़ , भगवान साहू , संजय कोराका, रोहित पंसारी ,किशन साहू ,विनोद गोयल सहित सैकड़ो श्याम भक्त महिला पुरुष बच्चे मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से थाना अधिकारी किशन मीणा मय जाप्ता भव्य निशान यात्रा में मौजूद रहे।

Recent Posts