परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा

501 महिलाएं मंगल कलश के साथ शामिल, जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत
Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा उपखंड लालसोट में भगवान विष्णु के छठे अवतार  परशुराम के प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को भव्य शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शोभायात्रा की विशेष बात यह रही कि इसमें 501 महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में मंगल कलश सिर पर धारण कर भाग लिया, जिससे वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक बन गया। यात्रा में घोड़े, बैंड-बाजे, और जीवंत झांकियों ने विशेष आकर्षण उत्पन्न किया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां समाज बंधुओं द्वारा जगह-जगह शीतल पेय, शरबत वितरण और पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पहले सभी समाजबंधु शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए, तत्पश्चात अपने प्रतिष्ठान खोले।

शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया, जिनमें सर्राफा संघ अध्यक्ष श्याम सोनी, विप्र फाउंडेशन, ब्राह्मण महासंघ, ढंढवाला स्वीट्स, रड़बा परिवार और चिकित्सा कार्मिक लालसोट प्रमुख रूप से शामिल रहे।इस अवसर पर नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी, समाजसेवी सोनू बिनोरी, ब्राह्मण महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन 1डी के प्रदेश संगठन महामंत्री कैलाश तिवारी, सियाराम शर्मा, पुरुषोत्तम जोशी, अशोक उपाध्याय, प्रेमस्वरूप लामड़ा, शंभू पुरोहित, दीपक पटेल पूर्व सरपंच डिडवाना, विप्र फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा गंगापुर, दिनेश मिश्र, सुनील चतुर्वेदी, लक्ष्मण शर्मा मनोहरका, पत्रकार राकेश शर्मा, नीरज जोशी वीर, अभिनव जैमिनी, दिनेश वैष्णव, राजेन्द्र पुराका, गिर्राज सेडुलाई, सीताराम पुरोहित, अभिषेक टोरड़ा, रामप्रसाद शर्मा बुर्जा सहित अनेक गणमान्य एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

Recent Posts