समर्थक के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दी शुभकामनाएं

 

Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। लालसोट कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार देर शाम अपने करीबी समर्थक और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवशंकर बल्या जोशी को उनके जन्मदिन पर गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात शहर के ज्योतिबा फुले सर्किल पर हुई, जहां मंत्री मीणा ने जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। शिवशंकर बल्या जोशी जो कि लालसोट विकास मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं को मंत्री द्वारा इस तरह की व्यक्तिगत बधाई मिलना क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने भी जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।कार्यकर्ताओं में इस मुलाकात को लेकर खासा उत्साह देखा गया, जिससे यह आयोजन आत्मीयता और पार्टी एकजुटता का प्रतीक बन गया।

Recent Posts