सुभाष भीवाल बने रिको इंडस्ट्रीज लालसोट के अध्यक्ष

सुभाष भीवाल बने रिको इंडस्ट्रीज लालसोट के अध्यक्ष
उद्योग जगत में खुशी की लहर, व्यापारियों ने दी बधाई

Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा
दौसा। रीको इंडस्ट्रीज लालसोट के अध्यक्ष पद पर उद्योगपति एवं भामाशाह सुभाष भीवाल को निर्विरोध चुने जाने पर क्षेत्र मेंक्यूं उत्साअन्य के केह का माहौल है। उनके चयन को लेकर औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं व बधाइयां दी हैं।

सुभाष भीवाल लंबे समय से क्षेत्र में औद्योगिक विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता, सरलता और सेवा भावना के चलते उन्हें सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में रीको इंडस्ट्रीज लालसोट को नई दिशा और गति मिलेगी। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर विभिन्न संगठनों, व्यापार मंडलों और स्थानीय नागरिकों ने भीवाल का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

Recent Posts