Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार विजय जायसवाल जयपुर
जयपुर। शहर के संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को श्री सहस्रबाहु सोमवंशी वेलफेयर सोसायटी राजस्थान की अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राम चरण सोमवंशी, महामंत्री ओम प्रकाश जायसवाल दूरदर्शन एवं कोषाध्यक्ष किशोर सेठी ने सभी स्वजातीय बंधुओं का माल्यार्पण कर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। वहीं महिला प्रतिनिधियों गीता सोमवंशी एवं मधु सेठी ने पधारी हुई महिलाओं का सम्मान किया। अध्यक्ष राम चरण सोमवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि सोसायटी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने भावी पीढ़ी को समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और इतिहास से अवगत कराने की बात कही। उन्होंने जातिगत जनगणना में कलाल नाम दर्ज कराने की अपील भी की।महामंत्री ओम प्रकाश जायसवाल ने समाज के एकजुट होने पर बल देते हुए कहा कि साझा दृष्टिकोण और योजनाओं के माध्यम से समाज का विकास संभव है। उन्होंने बताया कि बैठक में जाति आधारित जनगणना, सहस्रबाहु जयंती पर शोभायात्रा, गरीब विद्यार्थियों को सहायता, कौशल विकास कार्यक्रम, जमीन आवंटन तथा होली-दीपावली मिलन जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
कोषाध्यक्ष किशोर सेठी ने जल्द ही महिला व युवा विंग गठित करने की जानकारी दी और समाजसेवा में रुचि रखने वालों से संपर्क करने का आग्रह किया।संरक्षक एवं पार्षद सुनीता मावर ने भी जातिगत जनगणना में कलाल दर्ज कराने की आवश्यकता बताई। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी शिवचरण हाड़ा ने इस मुद्दे पर देशभर में चल रही चर्चाओं का उल्लेख किया। पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी ने समाज को रियायती दर पर भूमि दिलवाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जायसवाल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष गोविन्द नारायण ने बताया कि संस्था जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपी-किताब, बैग व अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाती है। राजस्थान हैहयवंशी कलाल महासभा के महामंत्री उत्तम चंद चौधरी ने बताया कि होली व दीपावली मिलन समारोह महासभा छात्रावास भवन पर आयोजित होते हैं और भवन का उपयोग नि:शुल्क करवाया जाता रहा है।
बैठक में मनीषा सुवालका, शिवचरण हाड़ा, सुनीता मावर, हरिबाबू माहुर, पूनम गुप्ता, विजय कटारा, गीता सोमवंशी, गोविन्द जायसवाल, कमल किशोर, वेद प्रकाश लालसोट, लोकेश जायसवाल, सुरेन्द्र सिंह, एन.आर. माहुर, राकेश सेठी, निधि सुवालका, अमित हाड़ा, प्रकाश हाड़ा, सुनील साईवाल समेत कई गणमान्य स्वजातीय बंधु मौजूद रहे बैठक के पश्चात सभी ने प्रसादी ग्रहण की।



