भाजपा की बैठक संपन्न तिरंगा रैली और अस्पताल भवन उद्घाटन की रूपरेखा पर हुआ मंथन

 

 

Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। लालसोट में भारतीय जनता पार्टी की लालसोट इकाई की बैठक मंगलवार को बड़ाया धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता भानु प्रकाश चतुर्वेदी ने की। इस दौरान 21 मई को दौसा में आयोजित होने वाली तिरंगा रैली तथा 25 मई को लालसोट में आयोजित तिरंगा रैली को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। दौसा में होने वाली रैली का शुभारंभ सहजनाथ महादेव से गांधी सर्किल तक शाम 4 बजे होगा। वहीं, लालसोट में निकलने वाली तिरंगा रैली का मार्ग रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए जवाहर सर्किल तक रहेगा।

रैली के सफल संचालन हेतु नगर मंडल स्तर पर संयोजकों एवं सहसंयोजकों की नियुक्तियां की गईं। लालसोट नगर मंडल के संयोजक जयप्रकाश सैनी, सहसंयोजक विनोद सोनी, दौलतपुरा मंडल के संयोजक सत्यनारायण गुप्ता, सहसंयोजक अनिल नापित, रामगढ़ पचवारा मंडल के संयोजक राम खिलाड़ी मीणा, सहसंयोजक राममीणा, लालसोट देहात मंडल के संयोजक मोहनलाल बगड़ी, सहसंयोजक लहरी गुर्जर एवं रसाल सुरतपुरा, राहुवास मंडल के संयोजक धर्मेंद्र शर्मा कल्लावास, सहसंयोजक महेश शर्मा टोरडा को नियुक्त किया गया। बैठक में 22 मई को लालसोट राजकीय जिला चिकित्सालय के नवीन भवन के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक को नगर अध्यक्ष अनिल बुर्जा, पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यनारायण बोहरा, डॉ. शंभू कोइवाला, भानु प्रकाश चतुर्वेदी, अभिनव त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Recent Posts