मीना ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पद पर किया कार्यभार ग्रहण
Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा
दौसा। लालसोट उपखंड में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पद पर सत्यनारायण मीना ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया।
साक्षरता समन्वयक अविनाश शर्मा ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षा अधिकारी जयपुर से स्थानांतरित होकर आए है। शिक्षा विभाग ने 130 शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण की लिस्ट जारी की। स्थानांतरित अधिकारियों में दो संयुक्त निदेशक, पांच उपनिदेशक एवं 123 जिला शिक्षा अधिकारी समकक्ष स्थानांतरित हुए।
उक्त जारी लिस्ट में शीला मीना को सीबीईओ बसवा,अशोक कुमार शर्मा डीईओ माध्यमिक दौसा,शिवचरण लाल मीना डीईओ प्रारंभिक दौसा,लल्लू लाल मीना सीबीईओ रामगढ़ पचवारा,अंजना त्यागी सीबीईओ बैजुपाडा,कमलेश कुमार मीणा सीबीईओ महुवा लगाया गया है।
इस मौके पर हरिकेश मीना अध्यापक, संपत लाल मीणा, लोकेश शर्मा व्याख्याता, सीबीईओ कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।



