Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा
दौसा। लालसोट के उपखंड की ग्राम पंचायत श्रीमा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश मेहरा एवं समस्त स्टाफ का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।प्रधानाचार्य मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा प्रियंका बैरवा ने 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय और ग्राम का नाम रोशन किया। प्रिया ने 84% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं प्रियंका बैरवा दूसरी ने 81% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विद्यालय में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत श्रीमा की ओर से हार्दिक बधाई दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर सरपंच दिलखुश मीणा, राशन डीलर कुंजीलाल, समाजसेवी गोविंद शर्मा डूंगरपुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समारोह में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला और विद्यार्थियों के चेहरे पर गर्व की चमक साफ झलक रही थी।



