मृतक मजदूर के परिजनों को बंधाया ढांढस, सरकारी सहायता का दिया आश्वासन
Voice of pratapgarh News✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा
दौसा। लालसोट उपखंड के लालपुरा पंचायत की आगलारामा बैरवा ढाणी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद लालसोट विधायक रामबिलास मीना पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे। हादसे में नवनिर्मित दो मंजिला मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए।
विधायक ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया: विधायक मीना ने हरकेश व रामकेश बैरवा के परिवारजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रशासन और सरकार परिवार के साथ खड़ी है।तत्काल कार्रवाई के निर्देश: सरकारी सहायता का भरोसा
विधायक ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर सरकारी योजनाओं के तहत पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर संभव मदद की जाएगी, ताकि परिवार को राहत मिल सके।विधायक के साथ ये रहे मौजूद:
विधायक के साथ इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. शंभु लाल कुंईवाला, मंडल अध्यक्ष बलराम बैरवा, सरपंच अंबालाल मीना, उपसरपंच कैलाश शर्मा, युवा नेता मनराज बैरवा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।



