ईद-उल-अजहा पर कौथून रोड स्थित ईदगाह में अदा की गई नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

 

Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा
दौसा। लालसोट शनिवार को देशभर की तरह लालसोट क्षेत्र में भी ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कौथून रोड स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और नमाज अदा की।

ईदगाह में मक्का मस्जिद के इमाम हाफिज हमीद हाफिज ने सुबह 7.45 बजे ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज से पहले ही लोगों की भीड़ ईदगाह पहुंचने लगी थी। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गई और देश में अमन-चैन, भाईचारे की दुआ मांगी गई।

ईद-उल-अजहा का पर्व हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। मान्यता है कि हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के हुक्म पर अपनी सबसे प्यारी चीज, अपने बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने का संकल्प लिया था। परंतु ऐन वक्त पर अल्लाह ने जन्नत से एक दुंबा भेज दिया और इस्माइल की जगह उस दुंबे की कुर्बानी ली गई। तभी से इस सुन्नत को निभाते हुए मुसलमान इस दिन कुर्बानी करते हैं।

पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा, वहीं यातायात व्यवस्था भी सुव्यवस्थित रही।

इस अवसर पर नगर पालिका प्रतिनिधि सोनू विनोरी, पूर्व अध्यक्ष जगदीश सैनी, महेंद्र जैन पार्षद, सद्दाम हुसैन अभिनव त्रिपाठी टेकचंद मालिया पार्षद, आसिफ खान, साजिद खान, सोहेल ,बाबू, मोहसिन, रब्बानी शाह, अब्दुल खान, फजलु, रहमान, सिराज मोहम्मद, इरफान, अमन, शहजाद अली समेत कई लोग मौजूद रहे।

Recent Posts