गोल गांव में सड़क किनारे गहरा गड्ढा बना खतरा, बल्ली फंटे से भरा जुगाड़ पलटा

गोल गांव में सड़क किनारे गहरा गड्ढा बना खतरा, बल्ली फंटे से भरा जुगाड़ पलटा
15 दिन में तीसरा हादसा, ग्रामीण बोले- ठेकेदार की लापरवाही का परिणाम

दौसा।लालसोट उपखंड के धार्मिक स्थल पपलाज माता रोड पर स्थित ग्राम गोल में सड़क किनारे बना गहरा गड्ढा अब तक तीन हादसों की वजह बन चुका है। रविवार को बल्ली फंटे से भरा हुआ जुगाड़ इसी खड्डे में असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

ग्रामीणों ने बताया कि यह खड्डा पूर्व सरपंच स्व. बालूराम मीणा के तिबारे के सामने बना है। सड़क के एक किनारे काफी नीचा हिस्सा है, जहां पर सुरक्षा के लिए डंडा लगाया जाना था। लेकिन पीडब्ल्यूडी ठेकेदार और स्टाफ की लापरवाही के चलते वहां महज मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर दी गई।

पहले भी हो चुके हैं हादसे, फिर भी नहीं चेता विभाग
गोल निवासी राजेश मीणा, लोकेश मीणा और विजय मीणा ने बताया कि इस खतरनाक मोड़ पर पहले भी दो हादसे हो चुके हैं। ठेकेदार को कई बार सुरक्षा डंडा लगाने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों की प्रशासन से मांग – जल्द हो स्थायी समाधान
पूर्व मेंबर राम खिलाड़ी, रोशन, अजीत मीणा, दिनेश मीणा, बनकेश सहित कई ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और खड्डे को पाटने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन हादसे का इंतजार कर रहा है

Recent Posts