20 माह से फरार कुख्यात गो-तस्कर चांदशेरा उर्फ बाबू को लालसोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर रोड पर 27 गोवंश से भरी कैंटर छोड़कर हुआ था फरार, कई जिलों की पुलिस को था तलाश

Voice of pratapgarh News✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। लालसोट थाना पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे कुख्यात गो-तस्कर चांदशेरा उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी चांदशेरा बीते करीब 20 महीने से फरार था और गो-तस्करी सहित अन्य आपराधिक मामलों में कई थानों में वांछित चल रहा था।

थानाधिकारी  किशन मीना ने बताया कि मामला 19 दिसंबर 2023 का है, जब सवाई माधोपुर रोड पर एक कैंटर को संदेह के आधार पर चेकिंग के लिए रोका गया था। तभी उसमें सवार चालक और खलासी ने पेशाब का बहाना बनाया और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमे बैठे हुए हालात में 27 गाय और नंदी,बैल मिले। सूचना पर जनता गोरक्षा दल को बुलाया गया और सभी गोवंश को नजदीकी गौशाला भेजा गया।

इस मामले में फरार चल रहे आरोपी चांदशेरा उर्फ बाबू पुत्र मोहम्मद रफीक मुसलमान, निवासी रोशन कॉलोनी, वाईडी नगर जिला मंदसौर मप्र पुलिस ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

चांदशेरा के खिलाफ गो-तस्करी के अलावा अन्य आपराधिक धाराओं में भी कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस टीम में विजय पाल और सत्येन्द्र सिंह की रही अहम भूमिका :इस कार्रवाई में विजय पाल और कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और सूझबूझ से इस लंबे समय से फरार चल रहे अपराधी को दबोचा जा सका। थाना अधिकारी ने टीम को जल्द ही प्रशंसा पत्र देने की बात कही है। पुलिस की यह कार्रवाई गो-तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान को मिली बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Recent Posts