बिलौना कला में आयोजित हुआ अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर

विधायक रामबिलास मीणा ने योजनाओं की दी जानकारी, पात्र ग्रामीणों को बांटे पट्टे और बीमा बॉन्ड

Voice of pratapgarh News✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा।राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत बिलौना कला में बुधवार को भव्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामबिलास मीणा शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। शिविर में उपखंड अधिकारी विजेंद्र मीणा, तहसीलदार अमितेश मीणा, पंचायत समिति के अधिकारी, और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

पात्र ग्रामीणों को बांटे गए पट्टे: विधायक मीणा ने ग्राम पंचायत स्तर पर आवासी पट्टा हेतु आवेदन करने वाले पात्र ग्रामीणों को मौके पर तीन स्वीकृत पट्टे प्रदान किए। इससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

किसानों को मिले मृदा स्वास्थ्य कार्ड: शिविर के दौरान किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए गए, जिससे वे अपनी भूमि की उर्वरक क्षमता के बारे में जान सकें और वैज्ञानिक ढंग से खेती कर सकें।

पशुपालकों को मिला बीमा सुरक्षा कवच: मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना के तहत करीब 15 पशुपालकों का निशुल्क बीमा किया गया। हर पशुपालक को अधिकतम दो पशुओं पर ₹40,000 तक का बीमा कवर मिला। मौके पर ही उन्हें बीमा बॉन्ड सौंपे गए।

योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान: अपने संबोधन में विधायक मीणा ने ग्रामीणों से खाद्य सुरक्षा योजना सहित राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में नाम जुड़वाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

राज्य सरकार का प्रयास है कि आमजन को उनके गांव में ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए ऐसे शिविर अहम भूमिका निभा रहे हैं: विधायक रामबिलास मीणा

शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई और समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कार्रवाई की गई।

Recent Posts