पेंशनर्स समाज को चाहिए स्थायी ठिकाना, विधायक से मांगा भवन
लालसोट विधायक को सौंपा ज्ञापन, मिले आश्वासन
दौसा। लालसोट राजस्थान पेंशनर्स समाज उपशाखा लालसोट ने अपनी सामाजिक व संगठित गतिविधियों के संचालन के लिए भवन की मांग उठाई है। समाज के अध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी और संरक्षक रामकरण चोपड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक रामविलास मीना को प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि जब तक निःशुल्क भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होती, तब तक समाज को किसी सार्वजनिक भवन में अस्थायी रूप से संचालन की अनुमति दी जाए।
विधायक ने दिया भरोसा
विधायक मीना ने पेंशनर्स समाज को भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही अस्थायी भवन उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर समाज के महामंत्री विमलेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा सहित कई पेंशनर्स मौजूद रहे।



