बाड़ की ढाणी से नगरियावास तक कीचड़-मलबा ही मलबा, ग्रामीणों का टूटा सब्र

बाड़ की ढाणी से नगरियावास तक कीचड़-मलबा ही मलबा, ग्रामीणों का टूटा सब्र
बरसात में रास्ता बना तालाब, बच्चों से लेकर मरीजों तक सब परेशान
Voice of pratapgarh News✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। लालसोट उपखंड क्षेत्र के नगरियावास गांव में बाड़ की ढाणी से मुख्य गांव तक जाने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों चलने लायक नहीं बचा है। बारिश ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। उखड़ी सड़क, गहरे गड्ढे और जगह-जगह जलभराव से ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया है।

स्कूल जाने वाले बच्चों, अस्पताल जा रहे मरीजों और कामकाज के लिए बाहर जाने वाले ग्रामीणों को रोजाना जद्दोजहद करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश में सड़क कीचड़ से लथपथ हो जाती है, और बाइक चलाना तो दूर, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो जाता है।

पंचायत बेखबर, समस्या जस की तस
स्थानीय निवासी केदार प्रसाद मीना, मुकेश मीना, कमलेश मीना, शंभू लाल मीना व दिनेश मीना ने बताया कि कई बार पंचायत को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन न सुनवाई हुई, न कोई मरम्मत। रास्ता सुधारने के नाम पर अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। ग्रामीणों ने चेताया – जल्द समाधान नहीं हुआ तो करेंगे विरोध प्रदर्शन।

Recent Posts