जनता गौ रक्षा दल ने कराया* *इलाज जयपुर किया रेफर
लोगों ने जताया आक्रोश कहा—अब तक हो चुके हैं कई हादसे, फिर भी नहीं चेता विभाग
Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा
दौसा।लालसोट शहर के दयाल पैराडाइज गार्डन के पास एक बार फिर लापरवाही का नतीजा देखने को मिला। शनिवार दोपहर हाईटेंशन 11 हजार वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से एक बंदर गंभीर रूप से झुलस गया और बिजली के खंभे से नीचे गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदर तारों पर चलते हुए अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी चीखें सुन आस-पास के लोग दौड़ पड़े। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल जनता गौ रक्षा दल को सूचना दी, जिसके बाद टीम के मोनू स्वामी, रवि स्वामी, जीतू सैनी, सचिन व्यास, विजय सैनी, विकास सैनी और सागर शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घायल बंदर को प्राथमिक उपचार दिया।
बाल झुलसे, हाथ फैक्चर—जयपुर किया रेफर
गौसेवक जीतू सैनी ने बताया कि करंट लगने से बंदर के शरीर के बाल जल चुके थे और एक हाथ में फैक्चर भी हो गया। फिलहाल उसका प्राथमिक इलाज कर जयपुर स्थित हेल्प इन सफरिन संस्था में रेफर किया गया है।
लाइन ने पहले भी ली जानें, विभाग नहीं ले रहा सबक
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस 11 हजार वोल्ट की लाइन से हादसा हुआ, उससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन विद्युत विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। रहवासी क्षेत्र से गुजरती इस हाईटेंशन लाइन को लेकर कई बार शिकायतें भी की जा चुकी हैं।
लोगों का कहना है कि अगर विभाग समय रहते कदम नहीं उठाता तो आने वाले समय में किसी बड़े जानमाल के नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता।



