कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संगठन को मजबूती मिलेगी – विधायक रामबिलास डूंगरपुर

राहुवास मंडल की बैठक में बोले विधायक, आपातकाल को बताया लोकतंत्र पर हमला
मन की बात का लाइव प्रसारण कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना

Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। राहुवास लालसोट राहुवास भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक रविवार को गणेश धाम, रालावास में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में लालसोट विधायक रामबिलास डूंगरपुर ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के आपसी सहयोग और समर्पण की जरूरत होती है। संगठन व्यक्ति से बड़ा होता है और जब हर कार्यकर्ता एकमत होकर साथ चलता है, तब सफलता सुनिश्चित होती है।

विधायक डूंगरपुर ने इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर भी प्रकाश डाला और युवाओं से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

आपातकाल की वर्षगांठ पर लोकतंत्र की चर्चा
बैठक में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर विशेष सत्र रखा गया, जिसमें डॉ. शंभूलाल कुईवाला ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखते हुए कहा, आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर एक काला अध्याय था, जिसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता जनसंघ के वरिष्ठ नेता व पूर्व सरपंच गोविंद नारायण गुप्ता ने की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 123वें संस्करण को सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक डूंगरपुर के साथ बैठकर सामूहिक रूप से सुना।

Recent Posts