धार्मिक स्थल बिनौरी बालाजी दरबार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद
Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा
दौसा। लालसोट विप्र फाउंडेशन राजस्थान ज़ोन 1D के दौसा जिला कार्यकारिणी व युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों को रविवार को धार्मिक आस्था के केंद्र बिनौरी बालाजी दरबार में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री कैलाश तिवाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष व दौसा जिला प्रभारी सियाराम शर्मा की मौजूदगी रही। नियुक्ति पत्र सौंपने की प्रक्रिया दौसा जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा डगलाव और युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. अमित राय की अनुशंसा पर की गई। नियुक्तियाँ प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा और युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा के अनुमोदन के बाद जिला महामंत्री बालमुकुंद शर्मा व युवा प्रकोष्ठ महामंत्री मनीष लाटा द्वारा की गईं।
इन पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी: चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. धीरज शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोल, जिला उपाध्यक्ष मनोज जोशी संवासा, संयुक्त सचिव संजय उपाध्याय, रामगढ़ पचवारा तहसील अध्यक्ष गोपाल टापरियां, नगर अध्यक्ष विकास कुमार गौतम, निर्झरना तहसील अध्यक्ष अतुल कुमार शर्मा, लालसोट नगर अध्यक्ष सुरेश बिहारी शर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं युवा प्रकोष्ठ में जिला मीडिया प्रभारी हेमन्त त्रिपाठी, संयुक्त सचिव राजेश शर्मा व प्रकाश मिश्रा, जिला सचिव मनोज शर्मा, सहसचिव शशांक जैमन, रामगढ़ पचवारा तहसील अध्यक्ष जितेंद्र तिवाड़ी, नगर अध्यक्ष अंकित कटारा और गीजगढ़ तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन को मजबूती देने का लिया संकल्प: प्रदेश उपाध्यक्ष सियाराम शर्मा ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी मिल-जुलकर कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। साथ ही विप्र समाज की रीति-नीति और हितों को ध्यान में रखते हुए रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
समाज में खुशी की लहर: कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। जिला संरक्षक रमेश पंडा, वैद्य बनवारी टापरिया, एडवोकेट सुरेश संवासा, महेश बिहारी, राधामोहन मिश्रा, श्याम सुंदर चौण्डियावास, मुरारी पुरोहित डिडवाना, ओमप्रकाश सूरतपुरा, बाबूलाल पंडा, अविनाश रिवाली, दीपक सुकार, शंकरलाल गोल, विष्णु नोरंगपुरा, हंसराज अमराबाद, डॉ. मनीष, दिनेश शर्मा, सुनील शर्मा सहित कई विप्रजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर बिनौरी बालाजी के चरणों में संगठन की सफलता और समाज की समृद्धि की कामना की गई।



