लालसोट में मातमी धुन में निकले मोहर्रम

मोहर्रम पर मातमी धुनों के साथ निकला ताज़िया जुलूस, कर्बला में हुई सुपुर्दगी

Voice of pratapgarh News✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा।उपखंड मुख्यालय लालसोट में शनिवार रात्रि एवं रविवार दिन में मोहर्रम का आयोजन बड़े ही अदब व एहतराम के साथ किया गया। मातमी धुनों, नारे-तकबीर और या हुसैन की सदाओं के बीच शहर की फिजा ग़मगीन रही। ताज़ियों का जुलूस बड़े मोहल्ले से रवाना होकर झरंडा चौक, तहसील रोड, हताई होते हुए परंपरागत कर्बला स्थल पर पहुंचा, जहां ताज़ियों की सुपुर्दगी की गई।

इस दौरान अकीदतमंदों ने ताज़ियों के साथ नोहा खानी, सीनाजनी कर शहीदे कर्बला की याद में आंसू बहाए। मोहर्रम की सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। थानाधिकारी श्रीकिशन मीणा के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।

मोहर्रम आयोजन में फूलभई, सदर सईद पठान, इमरान खान, अल्ताफ़ शेख, शेख़ शाहिद अली, हैदर अली, मोहसिन खान, टाइगर करीम खान, अशरफ़ पठान, शाहीन पठान, फरान खान सहित युवा कमेटी लालसोट के सभी सदस्यगण मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन को अनुशासित और शांतिपूर्ण बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई। कस्बे में मोहर्रम का यह आयोजन भाईचारे और सौहार्द की मिसाल बनकर सामने आया।

Recent Posts