अग्रवाल समाज व गर्ग परिवार के सहयोग से बना स्थायी प्रकल्प
दौसा। लालसोट भारत विकास परिषद शाखा लालसोट द्वारा शनिवार, 5 जुलाई को पुरानी अनाज मंडी परिसर में संस्था के स्थायी प्रकल्प शीतल जल मंदिर का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही।
इस शीतल जल मंदिर की स्थापना अग्रवाल समाज लालसोट एवं राजेंद्र प्रसाद विनोद कुमार गर्ग डीडवाना परिवार के संयुक्त सहयोग से की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र प्रसाद गर्ग एवं समाजसेवी भानुप्रकाश चतुर्वेदी उपस्थित रहे। दोनों ही अतिथियों ने जल मंदिर का फीता काटकर उद्घाटन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए भानुप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि, “भारत विकास परिषद आज जनसेवा की दिशा में एक सशक्त और प्रभावशाली नाम बन चुका है। संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य सराहनीय हैं, और परिषद को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
संस्था के पूर्व अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने जानकारी दी कि यह परिषद द्वारा स्थापित पांचवां जल मंदिर है, जो नगरवासियों को गर्मी के दिनों में शीतल पेयजल उपलब्ध कराएगा।
सेवा गतिविधि संयोजक लोकेंद्र जैन ने समस्त अतिथियों व सहयोगकर्ताओं का आभार जताया। अग्रवाल समाज दौसा के जिलाध्यक्ष जगदीश बिलोना ने परिषद की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि परिषद का हर कार्य जनहित से जुड़ा होता है।
पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेंद्र जैन ने अपनी प्रेरणादायक पंक्तियों बेसहारों के तुम सहारा बनो, पोंछ दो उनके आंसू बड़े प्यार से, जख्म कैसा भी हो, दर्द कैसा भी हो
उनपे मरहम लगाओ बड़े प्यार से
के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष अमित बड़ाया ने प्रभावी ढंग से किया।
इस अवसर पर चिरंजीलाल अग्रवाल, अरविंद आर्य, हंसराज नाटाणी, कमलेश बड़ाया, सीपी कुशवाह, दीपक, द्वारिका अग्रवाल, अशोक कालूवास, हंसराज गोयल, श्याम बिहारी मंगल, त्रिलोक शर्मा, किशन खंडेलवाल, मनीष बढाया, विनोद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, चंद्रप्रकाश सोनी, राजेश सोनी, धर्मेंद्र अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, राजकुमार जांगिड़, महेंद्र सौंखया, वीरेंद्र जैन, अमित जोशी, नवीन बोहरा, नवीन कोराका सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी संस्था के प्रेस सचिव प्रमोद अग्रवाल ने दी।



