हनुमान वाटिका में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ वामन अवतार की झांकी देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। लालसोट शहर की गणेश कॉलोनी स्थित हनुमान वाटिका में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिवस पर भक्तिभाव की सरिता बहती नजर आई। नवजीवन हॉस्पिटल के पीछे, घनश्याम गुप्ता सुकारवालों के निवास पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में मंगलवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कथा वाचक के ओजस्वी प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कथा में भगवान विष्णु के वामन अवतार की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास ने वामनावतार प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार भगवान विष्णु ने राजा बलि के अहंकार का हरण करते हुए तीन पग में संपूर्ण सृष्टि को माप लिया और भक्तवत्सलता का परिचय दिया।

कथावाचक ने प्रवचन के दौरान मोह-माया के त्याग और ईश्वर भक्ति को जीवन का सार बताते हुए श्रद्धालुओं को सत्कर्म और सेवा भाव की प्रेरणा दी। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए और भक्ति के रंग में डूबे रहे।

कार्यक्रम में तारामणी शर्मा, अनिता गुप्ता, बीना गुप्ता, विमला गुट्टा, आशा शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु मौजूद रहीं। आयोजन समिति की ओर से शांति, सफाई, पेयजल और बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है।

कथा के आगे के दिनों में भी अनेक प्रसंगों की झांकियां और आध्यात्मिक व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Recent Posts