सुबह-सुबह औचक निरीक्षण से मची खलबली जवाब नहीं देने पर होगी 17सीसी के तहत कार्रवाई
Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा
दौसा।लालसोट क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों में चल रही शिथिलता और लापरवाही पर मंगलवार को उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा का शिकंजा कस गया। जिला कलेक्टर के निर्देश पर सुबह 9:45 से 10:30 बजे तक किए गए औचक निरीक्षण में कई विभागों की कार्यप्रणाली की पोल खुल गई।
निरीक्षण के दौरान ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों, नगर परिषद, पंचायत समिति सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं मिले। एसडीएम मीणा ने मौके पर ही दो दर्जन से अधिक अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए कि संतोषजनक जवाब नहीं देने पर राजस्थान सेवा नियम 17सीसी के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम मीणा ने नाराजगी जताते हुए कहा, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब आमजन समय पर दफ्तर पहुंचकर अपने कार्य करवाने की उम्मीद करता है, तब कर्मचारी गायब रहते हैं। यह स्थिति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कर्मचारियों की समयपालन पर सख्ती से निगर



