कपिल आश्रम चांदसेन में आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव बाबा कपिल दास महाराज को समर्पित होगा आयोजन 

कपिल आश्रम चांदसेन में आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव बाबा कपिल दास महाराज को समर्पित होगा आयोजन

Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। गुरु भक्ति और श्रद्धा का अनुपम संगम आज गुरुवार को उपखंड के चांदसेन स्थित कपिल आश्रम, हुगाड़ा बालाजी मंदिर प्रांगण में देखने को मिलेगा, जहां श्री1008 साकेतवासी बाबा कपिल दास महाराज की पुण्य स्मृति में गुरु पूर्णिमा महोत्सव भक्ति भाव से मनाया जाएगा।

गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति समर्पण का पर्व:
इस अवसर पर महाकाली मंडल और बाबा कपिल दास के शिष्यों द्वारा पूरे श्रद्धा भाव से आयोजन किया जाएगा। आश्रम के पंडित नरसी शर्मा ने जानकारी दी कि महोत्सव में बाबा के चरणों में विशेष पूजन, भजन कीर्तन तथा सत्संग का आयोजन किया जाएगा।

श्रद्धालुओं से की गई सहभागिता की अपील
पंडित शर्मा ने बताया कि इस आयोजन के लिए कपिल आश्रम को विशेष रूप से सजाया गया है, जहां दूर-दराज़ से बाबा के अनुयायी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि सभी गुरुभक्तों को इस पावन अवसर पर सादर आमंत्रित किया गया है, ताकि वे इस आध्यात्मिक पर्व में भाग लेकर गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित कर सकें।

गांव-गांव से उमड़ेगा भक्तों का सैलाब:
बाबा कपिल दास महाराज के प्रति भक्तों की अपार श्रद्धा को देखते हुए चांदसेन गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह और भक्ति का विशेष माहौल है।गुरु पूर्णिमा पर्व: श्रद्धा, भक्ति और आस्था का प्रतीक
गुरु पूर्णिमा न केवल गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है, बल्कि यह जीवन मूल्यों, संयम और साधना की प्रेरणा भी देता है। बाबा कपिल दास की शिक्षाएं आज भी समाज को दिशा प्रदान कर रही हैं।

Recent Posts