Voice of pratapgarh News✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा
दौसा। लालसोट राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लालसोट के प्राचार्य प्रो. सुभाष पहाड़िया का बुधवार को स्थानीय गणमान्य नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। प्राचार्य को यह सम्मान हाल ही में महाविद्यालय भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटवाने में उनकी तत्परता और नेतृत्व के लिए दिया गया।
प्राचार्य की कार्यशैली को बताया अनुकरणीय:
बता दें कि कुछ दिन पूर्व महाविद्यालय की भूमि पर असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया था, जिसे प्राचार्य प्रो. पहाड़िया के निर्देशन में जेसीबी की मदद से हटवाकर महाविद्यालय की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस निर्णय को लेकर प्राचार्य की दूरदृष्टि, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा की चारों ओर सराहना हो रही है।
गणमान्य लोगों ने जताया आभार: इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, भारत विकास परिषद, राष्ट्रीय शिक्षक संघ, बार एसोसिएशन सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य का स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने महाविद्यालय की गरिमा को बनाए रखने के उनके प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सम्मान समारोह में जगदीश अग्रवाल, बालमुकुंद, धर्मेंद्र, मनीष बढ़ाया, लोकेन्द्र जैन, विष्णु अग्रवाल, किशन गुप्ता, राजकुमार जांगिड़, किशन साहू, शिवकुमार वैष्णव, दिनेश कालूवास, चंद्रप्रकाश शर्मा, शिवराम बैरवा, महेशचंद मीणा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सशक्त नेतृत्व की मिसाल बने प्राचार्य पहाड़िया लालसोट के शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में प्राचार्य सुभाष पहाड़िया के इस निर्णायक कदम को एक सशक्त नेतृत्व और संस्थान के प्रति निष्ठा का प्रतीक माना जा रहा है। स्थानीय जनता ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार प्रशासनिक दृढ़ता के साथ कॉलेज हित में कार्य होते रहेंगे।



