राजधानी में संविदा कार्मिकों ने उठाई आवाज शहीद स्मारक पर हुआ धरना प्रदर्शन

 

Voice of pratapgarh News✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा।राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर सोमवार को प्रदेशभर से जुटे संविदा नर्सिंग व पैरामेडिकल कार्मिकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह धरना राजस्थान संयुक्त मोर्चा नर्सेज एवं पैरामेडिकल संघर्ष समिति के आह्वान पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्मिकों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

नई भर्ती विज्ञप्ति की उठाई मांग: धरने को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट में की गई घोषणा के अनुसार नई सीधी भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि भर्ती प्रक्रिया पूर्व की तरह मेरिट एवं अनुभव आधारित बोनस अंकों (10, 20, 30) के आधार पर की जाए। अल्प वेतन में कर रहे उत्कृष्ट सेवा: गिरीश शर्मा ने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में हजारों की संख्या में संविदा व निविदा पर कार्यरत नर्सिंग व पैरामेडिकल कार्मिक वर्षों से अल्प वेतन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये कार्मिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि सरकार इन सेवाभावी कार्मिकों को स्थायीत्व प्रदान करे।

धरना स्थल पर दिखा जोश: लालसोट से जयपुर पहुंचे आयुष साहू ने जानकारी दी कि धरने के मंच का संचालन प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा ने किया। इस अवसर पर किस्मत मीना, शैलेश कुमार, नदीम कुमार, विशाल शर्मा, विमल कुमार, महावीर यादव, आयुष साहू, कमल अरोड़ा व राम चौधरी सहित सैकड़ों संविदा कार्मिकों की मौजूदगी रही। सभी ने एक स्वर में सरकार से शीघ्र भर्ती विज्ञप्ति जारी करने की मांग की।

संदेश स्पष्ट: बोनस+मेरिट से हो भर्ती, नहीं तो होगा आंदोलन तेज धरने के माध्यम से कार्मिकों ने सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि यदि जल्द भर्ती विज्ञप्ति जारी नहीं की गई, तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।

Recent Posts